लोस चुनाव के लिए कांग्रेस समान विचारधारा वाले सभी दलों के साथ गठबंधन करेगी : प्रियंका चतुर्वेदी

कोलकाता : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी 2019 के आम चुनावों के लिए समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन करेगी और सत्ता में लौटेगी. चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस हालांकि पार्टी की विचारधारा और मूल्यों से समझौता नहीं करेगी. पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता चतुर्वेदी ने कहा, […]
कोलकाता : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी 2019 के आम चुनावों के लिए समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन करेगी और सत्ता में लौटेगी. चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस हालांकि पार्टी की विचारधारा और मूल्यों से समझौता नहीं करेगी.
पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता चतुर्वेदी ने कहा, ‘हम सिर्फ गठबंधन करने के लिए अपनी विचारधारा और मूल्यों के साथ समझौता करने के लिए बाध्य नहीं हैं. हम सभी विपक्षी राजनैतिक दलों से संपर्क करेंगे और हालात की हमारी और उनकी समझ के आधार पर गठबंधन बनाया जायेगा.’
यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस के प्रस्तावित विपक्षी गठबंधन में तृणमूल कांग्रेस भी शामिल होगी तो उन्होंने कहा कि इसमें वो सभी राजनैतिक दल होंगे जो हमारे देश की बुनियादी प्रकृति और विचार में विश्वास करते हैं और लोगों को धर्म और जाति के आधार पर बांटने में भरोसा नहीं करते हैं.
राफेल घोटाले पर राकांपा अध्यक्ष शरद पवार की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पवार ने किसी को भी क्लीन चिट नहीं दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




