बंद का ट्रेन परिचालन पर दिखा असर, सियालदह मंडल के सोनारपुर स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच झड़प
Updated at : 27 Sep 2018 2:36 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : उत्तर दिनाजपुर में हुए दो छात्रों की हत्या के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश में बुलाये गये 12 घंटे के बंद का ट्रेन परिचालन पर व्यापक असर देखने को मिला. बंद समर्थकों ने पूर्व रेलवे के हावड़ा, सियालदह और आसनसोल में जहां ट्रेनों को रोक दिया वहीं दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर […]
विज्ञापन
कोलकाता : उत्तर दिनाजपुर में हुए दो छात्रों की हत्या के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश में बुलाये गये 12 घंटे के बंद का ट्रेन परिचालन पर व्यापक असर देखने को मिला. बंद समर्थकों ने पूर्व रेलवे के हावड़ा, सियालदह और आसनसोल में जहां ट्रेनों को रोक दिया वहीं दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर और आद्रा मंडल में ट्रेनों का परिचालन पर व्यापक असर देखा गया.
कई स्थानों पर प्रदर्शनकारी रेल लाइनों पर बैठ गये वहीं ज्यादातर स्थानों पर ओवरहेड तारों पर केला का पत्ता फेंककर ट्रेन परिचालन बाधित की गयी. इससे ट्रेनों के परिचालन पर व्यापक असर देखा गया. लोकल के साथ एक्सप्रेस ट्रेनें भी घंटों देरी से रवाना हुई. हालांकि स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ रोज की तुलना में बुधवार को काफी कम रही.
सोनारपुर स्टेशन पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज
सबसे ज्यादा असर सियालदह मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर देखा गया. सोनारपुर स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों की संख्या और उग्र रवैये को देखते हुए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. सोनारपुर स्टेशन पर सुबह 8.30 बजे प्रदर्शनकारी पहुंच गये और रेलवे लाइन पर बैठ गये. इस कारण सियालदह-बारूईपुर सेक्शन की अप व डाउन ट्रेनों का परिचालन आधे घंटे के लिए ठप हो गया. इसकी जानकारी होते ही सोनारपुर पुलिस थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे गये.
इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई. स्थिति खराब होती देख पुलिस ने लाठी चार्ज कर प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ा. इस दौरान कुछ लोग घायल भी हो गये. पुलिस ने दो महिला प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. यही स्थित सियालदह मंडल के बैंडेल-कटवा शाखा के भंडारटिकुरी स्टेशन, अशोक नगर रोड, मध्यम ग्राम, गुमा, ठाकुर नगर, मल्लिकपुर, सुभाष ग्राम स्टेशनों पर रही. प्रदर्शनकारी सुबह अरनघाटा, कृष्णानगर, प्याराडांगा, भाकला स्टेशनों पर अोवरहेड तारों पर केला पत्ता फेंककर ट्रेन परिचालन में बांधा पहुंचाने की कोशिश की.
इसके साथ ही कई स्थानों पर भाजपा प्रदर्शनकारियों के साथ तृणमूल समर्थकों के बीच ट्रेन बंद कराने को लेकर झड़प भी हुई. बारासात स्टेशन पर प्रदर्शन करने पहुंचे भाजपा समर्थकों के साथ तृणमूल समर्थकों के बीच जमकर लात-घूंसे चले. घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने हावड़ा, सियालदह, आसनसोल, बर्दमान, खड़गपुर के साथ सभी बड़े स्टेशनों पर भारी संख्या में आरपीएफ व जीआरपी के जवानों को तैनात कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




