सीजीआर रोड व हाइड रोड क्रॉसिंग की घटना

कोलकाता. सड़क पर वाहनों से ट्रॉफिक फाइन वसूल रहे एक ट्राफिक सर्जेट को एक ही गाड़ी से दो-दो बार धक्का मारा गया. सर्जेट को बुरी तरह घायल करने के बाद चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला. घटना वेस्ट पोर्ट इलाके के सीजीआर रोड व हाइड रोड क्रॉसिंग पर शुक्रवार सुबह घटी. घायल सर्जेट का नाम […]
कोलकाता. सड़क पर वाहनों से ट्रॉफिक फाइन वसूल रहे एक ट्राफिक सर्जेट को एक ही गाड़ी से दो-दो बार धक्का मारा गया. सर्जेट को बुरी तरह घायल करने के बाद चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला. घटना वेस्ट पोर्ट इलाके के सीजीआर रोड व हाइड रोड क्रॉसिंग पर शुक्रवार सुबह घटी. घायल सर्जेट का नाम जुएल साहा (28) है.
वह कोलकाता दक्षिण कोलकाता के साउथ वेस्ट ट्राफिक गार्ड का सर्जेट है. गंभीर हालत में उसे सीएमआरआइ अस्पताल भे भरती कराया गया. अंदरूनी चोट लगने के कारण उसके दिमाग का ऑपरेशन किया गया है. लगातार उसे बचाने की कोशिश जारी है.
कैसे घटी यह घटना : बाइक सवारों से ट्रॉफिक फाइन वसूलने के दौरान सर्जेट ने एक टाटा एस गाड़ी को साइड करने की कोशिश की. इस दौरान वह तेज गति से भागने के चक्कर में सर्जेट को धक्का मार दिया. बाइक के साथ सड़क पर कुछ दूर जाकर गिरने पर सर्जेट बुरी तरह जख्मी हो गया. इसी बीच मौके का फायदा उठा कर भागने के दौरान घायल सर्जेट फिर से उस गाड़ी के चपेट में आया. गाड़ी में फंस सर्जेट कुछ दूर तक घसीटा भी गया. इसी बीच गाड़ी का चक्का पंचर हो जाने से चालक उस गाड़ी को वहीं छोड़ कर भाग निकला.
तीन दिनों में तीन पुलिसवाले हुए शिकार : महानगर में इन दिनों पुलिस कर्मियों पर हमले की घटना में काफी इजाफा हुआ है. गत तीन दिन में तीन पुलिसकर्मियों को इसी तरह सड़क दुर्घटना में निशाना बनाया गया है. गत बुधवार को टॉलीगंज इलाके में एक पुलिसकर्मी को धक्का मार कर एक वाहन भाग निकला था. इसी दिन रात को हावड़ा ब्रिज ट्राफिक गार्ड में तैनात ग्रीन पुलिस का कर्मी गणोश सरदार की मौत टैक्सी के धक्के से हो गयी थी. पोर्ट इलाके में शुक्रवार को फिर इस घटना को दोहराया गया.
चालक पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज : संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) राजीव मिश्र ने बताया कि फरार चालक पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है. लगातार पुलिसवालों को इस प्रकार शिकार क्यों बनाया जा रहा है. इस पूरे मामले की जांच के लिए लालबाजार के गुप्तचर विभाग की टीम को मामले की जांच की जिम्मेदारी दी गयी है. जल्द आरोपी गिरफ्त में होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




