कोलकाता : अशोकनगर शतवार्षिकी कॉलेज में टीएमसीपी के दो गुटों में संघर्ष, कई घायल

Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : अशोकनगर शतवार्षिकी कॉलेज में टीएमसीपी के दो गुटों में संघर्ष, कई घायल

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर नेताजी शतवार्षिकी कॉलेज में तृणमूल छात्र परिषद के दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में कई लोग घायल हो गये. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर पहुंची अशोकनगर थाना की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. कॉलेज में तनाव की स्थिति […]

विज्ञापन
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर नेताजी शतवार्षिकी कॉलेज में तृणमूल छात्र परिषद के दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में कई लोग घायल हो गये. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर पहुंची अशोकनगर थाना की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. कॉलेज में तनाव की स्थिति को देखत हुए पुलिस बल तैनात किया गया है.
गौरतलब है कि नेताजी शतवार्षिकी कॉलेज में टीएमसीपी का कब्जा है, जिसकी नेता जया बनर्जी हैं. साथ ही इसमें पढ़ने वाले कई विद्यार्थी छात्र नेता प्रदीप सिंह के समर्थक हैं. शुक्रवार की सुबह कॉलेज के भीतर प्रदीप सिंह के समर्थक छात्र घूम रहे थे. आरोप है कि जया बनर्जी के समर्थकों ने श्री सिंह पर हमला कर दिया. इस बीच प्रदीप सिंह के समर्थक भी जुट गये और दोनों गुटों में मारपीट हो गयी.
इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. वहीं जया बनर्जी के समर्थकों का आरोप है कि कॉलेज में कुछ बाहरी लोग घुस आये थे जिसे निकालने के लेकर विवाद हुआ था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola