पिकअप वैन पलटने से 12 मजदूर जख्मी
Updated at : 24 Sep 2024 1:50 AM (IST)
विज्ञापन

इस हादसे में 12 मजदूर जख्मी हो गये.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खड़गपुर. झाड़ग्राम थाना अंतर्गत कड़शुली इलाके में एक पिकअप वैन पलटने से 12 मजदूर जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार, चंद्री गांव से विद्युत विभाग का ठेकेदार दिहाड़ी मजदूरों को पिकअप वैन से झाड़ग्राम लेकर आ रहा था.
गति अधिक होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गया. इस हादसे में 12 मजदूर जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने वैन सीधा किया और फंसे मजदूरों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की.वाहन के धक्के से युवक की मौत
खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा थाना के आषाढ़ी इलाके में वाहन के धक्के से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक का नाम हेमंत मुंडा (27) था. वह डेबरा ब्लॉक के चक नरसिंह इलाके का निवासी था. खड़गपुर-कोलकाता मुख्य सड़क पार करने के दौरान उसे एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




