ePaper

शनिवार-रविवार की मध्य रात में ट्रैक रखरखाव कार्य के चलते 12 से ज्यादा लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी

Updated at : 01 Nov 2025 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
शनिवार-रविवार की मध्य रात में ट्रैक रखरखाव कार्य के चलते 12 से ज्यादा लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी

बालीगंज जंक्शन स्टेशन सीमा पर डाउन पैसेंजर लाइन के रखरखाव कार्य के लिए शनिवार और रविवार (एक और दो नवंबर) की दरमियानी रात लगभग सात घंटे के लिए यातायात अवरुद्ध रहेगा.

विज्ञापन

बालीगंज जंक्शन स्टेशन सीमा पर डाउन पैसेंजर लाइन की होगी मरम्मत

कोलकाता. बालीगंज जंक्शन स्टेशन सीमा पर डाउन पैसेंजर लाइन के रखरखाव कार्य के लिए शनिवार और रविवार (एक और दो नवंबर) की दरमियानी रात लगभग सात घंटे के लिए यातायात अवरुद्ध रहेगा. उक्त कार्य एक नवंबर की रात 11.10 बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह 6.10 बजे तक चलेगा. परिणामस्वरूप कई ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं, जबकि कुछ के मार्ग में परिवर्तन किया गया है.एक नवंबर को सियालदह-कोमागाटा मारू बजबज डाउन 34166/ अप 34165।, सियालदह-लक्खीकांतपुर डाउन 34754/ अप 34755 रद्द रहेगी. इसी तरह से 2 नवंबर को सियालदह-डायमंड हार्बर डाउन 34812/अप 34815, सियालदह-सोनारपुर डाउन 34412/ अप 34411, सियालदह-कोमागाटा मारू बजबज डाउन 34114/ अप 34113, सियालदह-बारुईपुर डाउन 34612/ अप 34611, सियालदह-लक्खीकांतपुर डाउन 34716, 34718/ अप 34713, 34715 रद्द रहेगी.

एक नवंबर को 34557 अप कैनिंग-सियालदह लोकल शनिवार को बालीगंज तक ही जायेगी. 34554 डाउन सियालदह-कैनिंग लोकल, बालीगंज से प्रस्थान करेगी. 34859 अप डायमंड हार्बर-सियालदह लोकल, बालीगंज स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट और 34860 डाउन सियालदह-डायमंड हार्बर लोकल बालीगंज स्टेशन से ही शॉर्ट ओरिजिनेट होगी. इसी तरह से दर्जनों ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट, शॉर्ट ओरिजिनेट और पुनर्निर्धारित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola