अटलजी जिंदाबाद के नारों के साथ निकली अस्थिकलश यात्रा, आज गंगासागर में होंगी प्रवाहित
Updated at : 24 Aug 2018 12:49 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की भाजपा इकाई ने ‘अटलजी जिंदाबाद’ के नारों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की ‘अस्थिकलश यात्रा’ निकाली. खबर लिखे जाने तक अस्थिकलश गंगासागर पहुंच गयी थी. पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ उनकी अस्थियां गंगासागर स्थित कोलकाता वस्त्र व्यवसायी समिति की धर्मशाला में रखी गयी है. शुक्रवार की सुबह […]
विज्ञापन
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की भाजपा इकाई ने ‘अटलजी जिंदाबाद’ के नारों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की ‘अस्थिकलश यात्रा’ निकाली. खबर लिखे जाने तक अस्थिकलश गंगासागर पहुंच गयी थी. पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ उनकी अस्थियां गंगासागर स्थित कोलकाता वस्त्र व्यवसायी समिति की धर्मशाला में रखी गयी है. शुक्रवार की सुबह पूरे विधि-विधान के साथ अस्थियां गंगासागर में प्रवाहित की जायेंगी.
गुरुवार सुबह अस्थिकलश यात्रा प्रदेश भाजपा मुख्यालय से पूरे सम्मान के साथ निकली. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष अपने सिर पर अस्थिकलश रख कर पार्टी दफ्तर से रथ की तरफ निकले. उनके साथ राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा, पार्टी के संगठन महामंत्री सुब्रत चटर्जी, देवश्री चौधरी, संजय सिंह, दिनेश पांडे, विजय ओझा, जयप्रकाश मजूमदार जैसे नेता और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे. संजय सिंह ने कहा : इन क्षेत्रों के लोग भी अटल जी को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं. इसलिए इन्हें वहां ले जाया जायेगा और वहां की नदियों में प्रवाहित किया जायेगा.
बंगाल में अटलजी के प्रति प्रेम देख कर अभिभूत हुईं स्मृति ईरानी
प्रदेश भाजपा के महासचिव संजय सिंह ने कहा कि मुख्य कलश से कुछ अस्थि भस्म को चार अन्य कलशों में लिया गया है. मुख्य कलश से अस्थियां गंगासागर में प्रवाहित की जायेंगी, जबकि चार अन्य कलशों को उत्तर बंगाल, फरक्का, बांकुड़ा और नवद्वीप ले जाया जायेगा.
इस यात्रा में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी कोलकाता आयीं.
नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट पर उतरने के बाद स्मृति ईरानी आमता पहुंचकर वहां अस्थिकलश पर पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के लिए सड़कों के किनारे उमड़ी लोगों की भीड़, जिनमें महिलाओं की संख्या अच्छी-खासी है. अटलजी के प्रति प्रेम देखकर अभिभूत हुईं स्मृति ईरानी ने कहा कि अस्थिकलश यात्रा में लोगों का बड़ी संख्या शामिल होना यह दिखाता है कि वाजयेपी जी के प्रति कितना प्रेम और सम्मान है. उन्होंने कहा : पूर्व प्रधानमंत्री को उसी तरह सम्मान दिया गया जिस तरह हम परिवार में अपने बड़ों को देते हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




