उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ब्यूरो गठित करेगी सरकार

कोलकाता: राज्य के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में कंज्यूमर एसिसटेंट ब्यूरो का गठन किया जायेगा. प्रथम चरण में पायलट प्रोजेक्ट के तहत राज्य में नौ स्थानों पर यह ब्यूरो खोले जायेंगे. यह जानकारी उपभोक्ता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने दी. उन्होंने बताया कि कंज्यूमर प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट के सह […]
कोलकाता: राज्य के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में कंज्यूमर एसिसटेंट ब्यूरो का गठन किया जायेगा. प्रथम चरण में पायलट प्रोजेक्ट के तहत राज्य में नौ स्थानों पर यह ब्यूरो खोले जायेंगे.
यह जानकारी उपभोक्ता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने दी. उन्होंने बताया कि कंज्यूमर प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट के सह निदेशक के कार्यालय में ही इस ब्यूरो की स्थापना की जायेगी. पहले चरण में खिदिरपुर, मुरारीपुकुर, बागुईहाटी, दमदम नोआपाड़ा, विधाननगर, दुर्गापुर, इसलामपुर व उत्तर 24 परगना जिले के कांकिनाड़ा में ब्यूरो कार्यालय खोला जायेगा.
इस संबंध में 10 स्वयंसेवी संस्थाओं को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया है. राज्य सरकार की ओर से इन एनजीओ को आधारभूत सुविधाएं मुहैया करायी जायेंगी और यह एनजीओ ही ब्यूरो के कार्यो की देखरेख करेंगी.
उपभोक्ता विभाग प्रत्येक तीन महीने के अंतराल पर इन एनजीओ के साथ बैठक कर कार्यो की समीक्षा करेगी. गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षो में यहां राज्य सरकार ने जिस प्रकार से उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया है, ऐसे में यहां उपभोक्ता संबंधी मामलों की संख्या मे भी इजाफा हुआ है. इसके साथ-साथ ही लोग उपभोक्ता मामले संबंधी शिकायत आसानी से दर्ज करा सकें, उसके लिए भी यह ब्यूरो उनकी मदद करेगा. बताया जाता है कि राज्य सरकार के हस्तक्षेप से जिला स्तर पर 5579 व राज्य स्तर 2536 मामलों का निबटारा किया जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




