ePaper

महान राजनेता थे अटल बिहारी वाजपेयी

Updated at : 17 Aug 2018 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
महान राजनेता थे अटल बिहारी वाजपेयी

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना देश के लिए एक बड़ी क्षति है. सुश्री बनर्जी वाजपेयी सरकार में रेल मंत्री थीं. उन्होंने कहा कि उनके जेहन में उनकी स्नेहपूर्ण यादें हमेशा आती रहेंगी. उन्होंने ट्वीट किया कि बेहद […]

विज्ञापन
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना देश के लिए एक बड़ी क्षति है. सुश्री बनर्जी वाजपेयी सरकार में रेल मंत्री थीं. उन्होंने कहा कि उनके जेहन में उनकी स्नेहपूर्ण यादें हमेशा आती रहेंगी. उन्होंने ट्वीट किया कि बेहद दुख है कि महान राजनेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमारे बीच नहीं हैं. उनका निधन हमारे देश के लिए बड़ी क्षति है.
उन्होंने कहा, ‘मेरे जेहन में उनकी स्नेहपूर्ण यादें हमेशा रहेंगी. मेरी संवदेनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं.’ वाजपेयी का गुरुवार को नई दिल्ली के एम्स में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चिंतित पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हुईं. ममता बनर्जी ने हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा,‘‘मेरे अटल जी के साथ बहुत सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं.
मैं उनके लिए काफी सम्मान रखती हूं. यही कारण है कि मैंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और उन्हें देखने के लिए नई दिल्ली जा रही हूं.’ गौरतलब है कि ममता बनर्जी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में एक कैबिनेट मंत्री थीं और वह अक्तूबर 1999 से मार्च 2001 तक रेल मंत्री और इसके बाद उन्होंने जनवरी से मई 2004 तक खान मंत्रालय का पदभार संभाला था.
इस बीच वह मार्च 2001 से जनवरी 2004 तक बिना विभाग की मंत्री रही थीं. वाजपेयी के साथ बारीकी से काम करने की अपनी यादों का स्मरण करते हुए बनर्जी ने कहा,‘‘अटल जी के काम करने की पद्धति मौजूदा भाजपा सरकार के कामकाज के तरीके से बिल्कुल अलग थी. इनमें कोई समानता नहीं है.’ उन्होंने कहा,‘‘हमने बाहर से उन्हें समर्थन दिया था. हम (तृणमूल कांग्रेस) उनके लिए एक स्तंभ की तरह थे.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola