गोमो आसनसोल मेमू में मिला अजगर, अफरातफरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बराकर : गोमो आसनसोल मेमू ट्रेन से मंगलवार की रात प्रधानखंता स्टेशन के पास बोगी में अजगर निकलने से यात्रियों में अफरा- तफरी मच गयी. बोगी में बैठे सभी यात्री बाहर निकल गये. स्टेशन पर बैठे प्रधानखंता निवासी दीपक कुमार महतो व संतोष हाड़ी ने बोगी से अजगर को निकाला. स्टेशन मैनेजर एनसी महतो ने […]
विज्ञापन
बराकर : गोमो आसनसोल मेमू ट्रेन से मंगलवार की रात प्रधानखंता स्टेशन के पास बोगी में अजगर निकलने से यात्रियों में अफरा- तफरी मच गयी. बोगी में बैठे सभी यात्री बाहर निकल गये. स्टेशन पर बैठे प्रधानखंता निवासी दीपक कुमार महतो व संतोष हाड़ी ने बोगी से अजगर को निकाला.
स्टेशन मैनेजर एनसी महतो ने कहा कि उक्त बोगी में सामान रखने वाली जगह पर अजगर देख कर यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. इस दौरान ट्रेन 40 मिनट प्रधानखंता स्टेशन में रुकी रही. इसकी जानकारी वन विभाग को दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










