मोदी की सभा में दुर्घटना की जांच शुरू
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली लौटने के बाद से ही विभिन्न एजेंसियां सतर्क हो गयी हैं. उन्होंने पश्चिम मेदिनीपुर में पीएम की सभा में हुई दुर्घटना मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब किया है. इस बीच, मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय से राज्य सरकार […]
विज्ञापन
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली लौटने के बाद से ही विभिन्न एजेंसियां सतर्क हो गयी हैं. उन्होंने पश्चिम मेदिनीपुर में पीएम की सभा में हुई दुर्घटना मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब किया है. इस बीच, मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय से राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है.
केंद्र मे अपने निर्देश में कहा है कि पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार भेजे. केंद्र के दबाव को देखते हुए राज्य सरकार ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इस मामले में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी घटना के तुरंत बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से फौरी रिपोर्ट लेने के बाद उन भी विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है. मिली खबर के अनुसार पश्चिम मेदिनीपुर की पुलिस ने अभी तक इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
खुद जिला पुलिस अधीक्षक अलोक रजौरिया ने मंगलवार की सुबह घटनास्थल का मुआयना किया. इसके बाद मेदिनीपुर काॅलेजियट मैदान को सील कर दिया गया है. मौके पर इंटेलिजेंस ब्रांच के अधिकारी भी जांच करने पहुंचे. एडीजी भी पहुंचे हैं. उन्होने सीसीटीवी नियंत्रण कर रहे लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया.
जिला पुलिस के मुताबिक वे पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं. मामला काफी संवेदनशील है. मंच बनाने व शामियाना लगानेवाले डेकोरेटर से भी पूछताछ हो रही है. जांच कार्य से जुड़े लोग यह जानना चाहते हैं कि बारिश के मौसम में उन्हें इस तरह के कार्य का अनुभव था कि नहीं. मौके पर पहुंची फाॅरेंसिक की टीम ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद अपनी फौरी रिपोर्ट सौंप दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










