मालदा के राष्ट्रीय राजमार्ग होंगे जाममुक्त
Updated at : 10 Jul 2018 1:19 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा : मालदा शहर में जहां-तहां सरकारी या गैर सरकारी बसों के खड़ा करने पर जिला प्रशासन की बैठक में सोमवार को पाबंदी लगा दी गयी. जिला प्रशासन ने यह फैसला राष्ट्रीय राजमार्ग को जाममुक्त करने के लिए लिया है. 23 जुलाई से यह फैसला नियमत: लागू होगा. इसको लेकर जिला बस मालिक समिति के […]
विज्ञापन
मालदा : मालदा शहर में जहां-तहां सरकारी या गैर सरकारी बसों के खड़ा करने पर जिला प्रशासन की बैठक में सोमवार को पाबंदी लगा दी गयी. जिला प्रशासन ने यह फैसला राष्ट्रीय राजमार्ग को जाममुक्त करने के लिए लिया है. 23 जुलाई से यह फैसला नियमत: लागू होगा. इसको लेकर जिला बस मालिक समिति के साथ जिला शासक ने बैठक की. बैठक में आरटीओ बोर्ड सदस्य तथा इंगलिशबाजार व ओल्ड मालदा नगरपालिका के वाइस चेयरमैन व चेयरमैन उपस्थित थे.
बैठक के अंत में वाइस चेयरमैन बाबला सरकार ने कहा कि अधिकांश गैर सरकारी बसें गौड़कन्या बस टर्मिनल्स में प्रवेश नहीं करती है. शहर के 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के रथबाड़ी, टुरिस्ट लॉज इलाके में जहां-तहां खड़ा करके यात्रियों को चढ़ाया जाता है. आरोप यह भी है कि यहां बसें लम्बे समय तक खड़ी रहती है. जिससे इलाके में भारी जाम की समस्या उत्पन्न होती है.
शहर के व्यस्ततम इलाके में सरकारी गैर सरकारी बसों को हटाने के लिए सभी गाड़ियों को गौड़कन्या बस स्टैंड में ही खड़ा करना होगा. सिर्फ बस ही नहीं अन्य वाहनों के लिए भी यही नियम लागू होगा. उन्होंने बताया कि 23 जुलाई के बाद इसकी खिलाफत करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवायी की जायेगी. परिवहन संगठन के मालिकों को यह जानकारी दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




