ममता बनर्जी के मंत्री ने दी भाजपा के नायक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि, पढ़ें क्या कहा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सहकारिता मंत्री अरूप राय ने शुक्रवार को यानी आज भाजपा के नायक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रत्येक वर्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाती है. वह देश के एक अच्छे नागरिक थे. जब वे जीवित थे उस वक्त तक भाजपा का […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सहकारिता मंत्री अरूप राय ने शुक्रवार को यानी आज भाजपा के नायक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रत्येक वर्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाती है. वह देश के एक अच्छे नागरिक थे. जब वे जीवित थे उस वक्त तक भाजपा का गठन नहीं हुआ था.
Kolkata: West Bengal Minister Arup Roy pays tribute to Syama Prasad Mukherjee on his birth anniversary; says, 'it is celebrated by our government every year. Syama Prasad Mukherjee was a good citizen of the nation. BJP wasn't formed when Mukherjee was alive' pic.twitter.com/GE3gd94Acu
— ANI (@ANI) July 6, 2018
इस खबर के इतर , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय जन संघ के संस्थापक व पूर्व सांसद श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मोदी ने ट्वीट कर कहा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूं. उन्हें बेहतरीन शिक्षाविद्, अद्भुत प्रशासक और एक मजबूत शख्स के रूप में याद किया जाता है जो भारत की आजादी के साथ-साथ एकता के लिए भी लड़े.
On his Jayanti, I bow to Dr. Syama Prasad Mookerjee .
Dr. Mookerjee is remembered as a fine educationist, a wonderful administrator and a stalwart who fought for India's freedom as well as unity. pic.twitter.com/vBtYKbN9S7
— Narendra Modi (@narendramodi) July 6, 2018
पीएम मोदी ने मुखर्जी के साथ बाबा साहेब अंबेडकर की एक तस्वीर भी साझा की और कहा कि ये वे लोग थे जिनके पास भारत के विकास के लिए भविष्यवादी दृष्टि थी. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी भारतीय जन संघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने अपने विचारों और सिद्धांतों से देश की राजनीति में उच्च आदर्श स्थापित किये. उनका सम्पूर्ण जीवन देश की एकता और देशवासियों के कल्याण के लिए समर्पित रहा. आज अगर हम बिना परमिट के जम्मू-कश्मीर जा पाते हैं तो इसके पीछे डॉ.मुखर्जी जी का संघर्ष और बलिदान है.
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने अपने विचारों और सिद्धांतों से देश की राजनीति में उच्च आदर्श स्थापित किये। उनका सम्पूर्ण जीवन देश की एकता और देशवासियों के कल्याण के लिए समर्पित रहा। आज अगर हम बिना परमिट के जम्मू-कश्मीर जा पाते हैं तो इसके पीछे डॉ.मुखर्जी जी का संघर्ष और बलिदान है। pic.twitter.com/CopGsG8KWy
— Amit Shah (@AmitShah) July 6, 2018
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




