ePaper

खड़दह में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Updated at : 06 Jul 2018 2:53 AM (IST)
विज्ञापन
खड़दह में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

कोलकाता : उत्तर 24 परगना के खड़दह थाना के 5 नंबर रेल गेट इलाके में बुधवार रात शादी समारोह से लौट रहे राजू नाम के एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. अपराधियों ने उसे तीन गोली मारी. राजू का अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसकी हालत गंभीर बतायी गयी है. […]

विज्ञापन
कोलकाता : उत्तर 24 परगना के खड़दह थाना के 5 नंबर रेल गेट इलाके में बुधवार रात शादी समारोह से लौट रहे राजू नाम के एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. अपराधियों ने उसे तीन गोली मारी. राजू का अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसकी हालत गंभीर बतायी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात राजू घर लौट रहा था. उसी दौरान खड़दह 5 नंबर रेलगेट लाहबागान के निकट उसकी सजल नाम एक दोस्त से मुलाकात हुई. आरोप है कि कुछ देर बाद सजल ने अपने कुछ अन्य साथियों को वहां बुलाया. उसके बाद उन्होंने राजू को प्वाइंट ब्लैंक रेंज से तीन गोली मार दी और फरार हो गये.
बताया गया कि राजू पहले कई आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहा था. कुछ साल पहले खड़दह में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. उस घटना में राजू का नाम सामने आया था. उसके बाद उसने धीरे-धीरे आपराधिक मामलों से खुद को अलग कर अपना व्यवसाय शुरू किया. इस मामले में पुलिस अबतक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है. पुलिस का अनुमान है कि किसी पुरानी रंजिश के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola