फंदे से लटकता मिला शव, अवैध संबंधों के कारण हत्या का अनुमान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jul 2018 2:42 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : गाईघाटा थाना क्षेत्र के ठाकुरनगर इलाके में एक युवक का फंदे से लटकता शव मिला. उसका नाम विकास विश्वाल (26) है. मामले की जानकारी मिलते पुलिस ने घटनास्थल से शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. यह वारदात हत्या है या आत्महत्या, पुलिस इसका पता लगाने में जुट […]
विज्ञापन
कोलकाता : गाईघाटा थाना क्षेत्र के ठाकुरनगर इलाके में एक युवक का फंदे से लटकता शव मिला. उसका नाम विकास विश्वाल (26) है. मामले की जानकारी मिलते पुलिस ने घटनास्थल से शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. यह वारदात हत्या है या आत्महत्या, पुलिस इसका पता लगाने में जुट गयी है.
मालूम हो कि विकास ठेका श्रमिक था. काफी दिनों से उसकी पत्नी अपने दो बच्चो को लेकर अलग रहती है. जानकारी के अनुसार बुधवार को तीन बजे के करीब उसकी मां ने खिड़की से विकास को घर के पीछे पेड़ से रस्सी के सहारे लटकते देखा.
उसके परिजनों का आरोप है कि विकास का इलाके में रहनेवाली रीना दास नामक एक महिला से अवैध संबंध था. इस बात की जानकारी रीना के पति शेखर दास को लग गयी थी. इसी कारण शेखर ने विकास को मार कर पेड़ से टांग दिया. पुलिस शक के आधार पर शेखर, उसके पत्नी व बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










