आम उत्पादकों को बेहतर कीमत दिलाने की कवायद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मालदा : जिले का मशहूर मालदा आम को बेहतर बाजार और कीमत दिलाने की कोशिश के तहत जिला प्रशासन ने आम के कारोबारियों के साथ सोमवार को एक बैठक की. जिला परिषद के सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी कौशिक कौशिक भट्टाचार्य के अलावा जिला परिषद के सदस्य, विधायक और आम व्यवसायियों की मौजूदगी रही. […]
विज्ञापन
मालदा : जिले का मशहूर मालदा आम को बेहतर बाजार और कीमत दिलाने की कोशिश के तहत जिला प्रशासन ने आम के कारोबारियों के साथ सोमवार को एक बैठक की. जिला परिषद के सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी कौशिक कौशिक भट्टाचार्य के अलावा जिला परिषद के सदस्य, विधायक और आम व्यवसायियों की मौजूदगी रही.
इनके अलावा जिला सभाधिपति सरला मूर्मू, उप सभाधिपति गौड़चंद्र मंडल, पंचायत अधिकारी सुकांत साहा, जिला परिषद के अतिरिक्त कार्यवाहक अधिकारी मलय मुखर्जी की भी उपस्थिति रही.
बैठक में आम उत्पादक किसानों को हुए नुकसान और उन्हें वाजिब कीमत दिलाने पर चर्चा की गयी. उल्लेखनीय है कि आम की उचित कीमत नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने हाल ही में कई क्विंटल आम सड़क पर फेंककर विरोध जताया था. उसके बाद ही प्रशासन हरकत में आया है.
बैठक के बाद जिलाधिकारी कौशिक भट्टाचार्य ने बताया कि आम व्यवसायियों को आम उत्पादन व विपणन के क्षेत्र में मिलने वाली सुविधाओं से परिचित कराया. आम के उत्पादन और निर्यात को बढ़ाने में जिला प्रशासन ने हरसंभव सहयोग की बात कही है. उन्होंने बताया कि आम उत्पादक किसानों की शिकायतों पर गौर किया जा रहा है. इसके लिये जरूरी कदम उठाये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










