ममता सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप, दिल्ली में प्रदेश भाजपा नेताओं का धरना-प्रदर्शन
Updated at : 03 Jul 2018 1:18 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : तृणमूल की कथित गुंडागर्दी के खिलाफ प्रदेश भाजपा की ओर से दिल्ली के राजघाट में धरना प्रदर्शन किया गया. ममता सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए प्रदेश भाजपा के नेताओं ने एक दिवसीय धरना दिया, जिसमें केंद्रीय मंत्री मनोज सिंन्हा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकुल राय, […]
विज्ञापन
कोलकाता : तृणमूल की कथित गुंडागर्दी के खिलाफ प्रदेश भाजपा की ओर से दिल्ली के राजघाट में धरना प्रदर्शन किया गया. ममता सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए प्रदेश भाजपा के नेताओं ने एक दिवसीय धरना दिया, जिसमें केंद्रीय मंत्री मनोज सिंन्हा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकुल राय, सांसद मनोज तिवारी, राहुल सिन्हा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष लॉकेट चटर्जी, डॉ सुभाष सरकार, सायंतन बसु, देवश्री रायचौधरी, सौरभ सिकदार, नवीन मिश्रा आदि शामिल थे.
नवीन मिश्रा ने बताया कि अगर राज्य सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करना बंद नहीं करेगी तो वे लोग दिल्ली में तृणमूल के सांसदों के घर के सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर नजरबंद करेंगे. तृणमूल की गुंडावाहिनी मालदा, मुर्शिदाबाद, दक्षिण 24 परगना, पुरुलिया, बांकुड़ा व वीरभूम में भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों को आग लगा रही है. उनको वहां से विस्थापित किया जा रहा है. यह बंगाल को कश्मीर बनाने की साजिश है. यह लोकतंत्र की हत्या है. जनता को कुछ भी बोलने की आजादी नहीं है. नागरिकों को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




