ePaper

तृणमूल कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, काशीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा तृणमूल का दामन

Updated at : 02 Jul 2018 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, काशीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा तृणमूल का दामन

कोलकाता : काशीपुर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता लव कुमार राय समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता रविवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये. उत्तर कोलकाता के सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने उन्हें तृणमूल का झंडा थमाया. भाकपा के बैनर तले पार्षद का चुनाव लड़ने वाली पिंकी रानी साव को सुदीप ने तृणमूल कांग्रेस में शामिल किया. मौका […]

विज्ञापन
कोलकाता : काशीपुर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता लव कुमार राय समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता रविवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये. उत्तर कोलकाता के सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने उन्हें तृणमूल का झंडा थमाया. भाकपा के बैनर तले पार्षद का चुनाव लड़ने वाली पिंकी रानी साव को सुदीप ने तृणमूल कांग्रेस में शामिल किया.
मौका था पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री विधान चंद्र राय की जयंती व पुण्यतिथि पर मनाये जाने वाले डॉक्टर्स डे का. इस मौके पर छह नंबर ब्लॉक कांग्रेस की ओर से चितपुर रिजेंट सिनेमा के सामने रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था. इस मौके पर ममता बनर्जी का सेव ड्राइव सेव लाइफ का संदेश जन- जन तक पहुंचाने के लिए हेलमेट वितरण शिविर का भी आयोजन किया गया था. इस मौके पर एक नंबर बोरो के चेयरमैन तरुण साहा भी मौजूद थे.
मौके पर सुदीप ने कहा कि छह नंबर वार्ड को भाजपा का गढ़ माना जाता है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की घटना यह साबित करती है कि लोगों को मां माटी और मानुष की सरकार के विकास कार्यों के प्रति आस्था है. तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद लव कुमार राय ने कहा कि उनको ममता बनर्जी के सफल नेतृत्व में यकीन है और वह उनके नेतृत्व में देश सेवा करना चाहते हैं.
इस मौके पर विधायक स्मिता बख्शी, माला साहा के अलावा राजेश कुमार राय, अजय उपाध्याय, अविनाश उपाध्याय, अंशु, कल्लु, रोहित समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे. हालांकि लव कुमार के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने पर छह नंबर वार्ड के भाजपा मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता पारस नाथ यादव का कहना है कि किसी के जाने से भाजपा के सेहत पर कोई असर नहीं पड़नेवाला है.
क्योंकि भाजपा में आनेवालों की रफ्तार बहुत ज्यादा है. जल्द ही इस इलाके में तृणमूल कांग्रेस के कई बड़े विकेट गिरेंगे, क्योंकि सचमुच जो लोग वामपंथियों के कुशासन से मुक्ति पाने के लिए परिवर्तन का आगाज किये थे वह लोग एक बार फिर परिवर्तन चाह रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola