रेलवे स्टेशन पर सिगरेट पीना पड़ा मंहगा फर्जी पुलिसवाले ने ठग लिये 17,500 रुपये
Updated at : 02 Jul 2018 4:07 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : विधाननगर रोड स्टेशन में पब्लिक शौचालय के पास सिगरेट पी रहे एक यात्री से एक शातिर व्यक्ति ने खुद को पुलिसवाला बताकर उससे 17 हजार 500 रूपये ठग लिये. ठगी का एहसास होने पर पीड़ित यात्री ने इसकी शिकायत मानिकतल्ला थाने में दर्ज करायी. पीड़ित यात्री का नाम कल्याण विश्वास (32) है. शिकायत […]
विज्ञापन
कोलकाता : विधाननगर रोड स्टेशन में पब्लिक शौचालय के पास सिगरेट पी रहे एक यात्री से एक शातिर व्यक्ति ने खुद को पुलिसवाला बताकर उससे 17 हजार 500 रूपये ठग लिये. ठगी का एहसास होने पर पीड़ित यात्री ने इसकी शिकायत मानिकतल्ला थाने में दर्ज करायी. पीड़ित यात्री का नाम कल्याण विश्वास (32) है. शिकायत में उसने बताया कि वह स्टेशन के शौचालय के पास सिगरेट पी रहा था. उसी समय एक व्यक्ति ने उसे पकड़ा. उसके पास वायरलेश हैंडशेट भी था, जिसे देखकर उसे वह पुलिसवाला लगा.
उस व्यक्ति ने सिगरेट पीने के लिए उससे 17 हजार 500 रुपये मांगे. इसके बाद अपने साथ स्टेशन के बाहर ले जाकर उसे गिरफ्तार करने की बात कही. पीड़ित कल्याण का आरोप है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने पास के एक एटीएम से पूरे रुपये निकालकर उस व्यक्ति को दे दिये. रुपये लेते के साथ ही वह व्यक्ति बिना कोई रशीद दिये वहां से फरार हो गया. पुलिस ने इस शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है. शातिर फर्जी पुलिसवाले का पता लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




