कोलकाता : रिफ्यूज करने पर टैक्सी चालकों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Updated at : 30 Jun 2018 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : रिफ्यूज करने पर टैक्सी चालकों पर होगी कड़ी कार्रवाई

टैक्सी यूनियनों के साथ परिवहन मंत्री ने की बैठक कोलकाता : बसों में होड़ के कारण महानगर में हो रही लगातार दुर्घटना के मद्देनजर परिवहन मंत्री ने बसों में कमीशन प्रथा बंद करने की सिफारिश की है. साथ ही टैक्सी रिफ्यूजल होने पर टैक्सी चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संकेत दिया है. परिवहन मंत्री […]

विज्ञापन
टैक्सी यूनियनों के साथ परिवहन मंत्री ने की बैठक
कोलकाता : बसों में होड़ के कारण महानगर में हो रही लगातार दुर्घटना के मद्देनजर परिवहन मंत्री ने बसों में कमीशन प्रथा बंद करने की सिफारिश की है.
साथ ही टैक्सी रिफ्यूजल होने पर टैक्सी चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संकेत दिया है. परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कसबा स्थित परिवहन भवन में एटक समर्थित कोलकाता टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन व वेस्ट बंगाल टैक्सी ऑपरेटर्स को-आर्डिनेशन कमेटी के प्रतिनिधियों सहित अन्य टैक्सी संगठनों के साथ बैठक की. बैठक में टैक्सी किराया वृद्धि के बाद टैक्सी रिफ्यूजल की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गयी.
एटक समर्थित कोलकाता टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन के महासचिव व वेस्ट बंगाल टैक्सी ऑपरेटर्स को-आर्डिनेशन कमेटी के संयोजक नवल किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि इस बैठक में पुलिस, प्रशासन व परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.
बैठक में श्री अधिकारी ने चिंता जतायी कि हाल में टैक्सी रिफ्यूजल की संख्या में इजाफा हुअा है. उन्होंने टैक्सी यूनियनों से आग्रह किया कि टैक्सी रिफ्यूजल बंद करने के लिए वे लोग कदम उठायें.
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि हालांकि विगत छह वर्षों के साथ टैक्सी किराये में वृद्धि हुई है. अब टैक्सी रिफ्यूजल नहीं किया जाये, क्योंकि इससे आम यात्रियों में कड़ी प्रतिक्रिया हो रही है.
उन्होंने कहा कि उन लोगों ने निर्णय किया है कि जुलाई माह के पहले सप्ताह से टैक्सी रिफ्यूजल के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए यूनियन की सभाओं का आयोजन किया जायेगा.
उन्होंने इस बाबत पहले से ही लीफलेट वितरण करना आरंभ किया है. वे लोग पहले टैक्सी चालकों से अपील और आग्रह करेंगे कि वे टैक्सी रिफ्यूजल बंद करें. यदि इसके बावजूद टैक्सी चालक रिफ्यूजल बंद नहीं करेंगे, तो वे लोग सरकार से कड़ी कार्रवाई करने की अनुशंसा करने के लिए बाध्य होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola