कोलकाता : बाइक चोरी गिरोह का सरगना गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

तीन बाइक जब्त, कस्बा और तिलजला इलाके से चुरायी गयी थी कोलकाता : लालबाजार के मोटर थेप्ट सेक्शन (एमटीएस) की टीम ने तिलजला थाने की पुलिस के साथ मिलकर बाइक चोरी गिरोह के एक सदस्य जामिद अली लश्कर को गिरफ्तार किया था. उससे पूछताछ के बाद रहीम गाजी नामक गिरोह के प्रमुख आरोपी को दक्षिण […]
विज्ञापन
तीन बाइक जब्त, कस्बा और तिलजला इलाके से चुरायी गयी थी
कोलकाता : लालबाजार के मोटर थेप्ट सेक्शन (एमटीएस) की टीम ने तिलजला थाने की पुलिस के साथ मिलकर बाइक चोरी गिरोह के एक सदस्य जामिद अली लश्कर को गिरफ्तार किया था.
उससे पूछताछ के बाद रहीम गाजी नामक गिरोह के प्रमुख आरोपी को दक्षिण 24 परगना के कैनिंग से गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से तीन बाइक पुलिस ने जब्त की है.
इसमें से एक को कसबा इलाके से 26 जून को, दूसरे को तिलजला इलाके से 9 अप्रैल को व तीसरे बाइक को भी तिलजला इलाके से 29 जनवरी को चुराया गया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक रहीम काफी दिनों से बाइक चुराने के धंधे में शामिल था. उससे पूछताछ कर इसके पहले चुराये गये बाइक के बारे में पता लगाने की कोशिश हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










