पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलीं ममता बनर्जी, केजरीवाल से नहीं हुई मुलाकात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jun 2018 7:52 AM
कोलकाता : नीति आयोग की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अस्वस्थ चल रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात कर उनकी सेहत की खोज खबर ली. अस्पताल से बाहर निकलने के बाद मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. श्री वाजपेयी के साथ ममता बनर्जी की निकटता जग […]
कोलकाता : नीति आयोग की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अस्वस्थ चल रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात कर उनकी सेहत की खोज खबर ली. अस्पताल से बाहर निकलने के बाद मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. श्री वाजपेयी के साथ ममता बनर्जी की निकटता जग जाहिर है. सुश्री बनर्जी ने जब कांग्रेस से अलग होकर तृणमूल कांग्रेस का गठन किया था, उस वक्त से श्री वाजपेयी के साथ उनका करीबी संबंध रहा. श्री वाजपेयी के पीएम रहने के दौरान ममता बनर्जी उनकी कैबिनेट की अहम हिस्सा थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










