ePaper

पीएम मोदी ने ममता को दिखाया रास्ता तो, ममता ने मोदी के आगे से राज्यपाल को हटाया

Updated at : 25 May 2018 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी ने ममता को दिखाया रास्ता तो, ममता ने मोदी के आगे से राज्यपाल को हटाया

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पीएम मोदी के बीच कई ऐसे क्षण कैमरे में कैद हुए जो राजनीतिक लड़ाई से इतर दोनों ने एक दूसरे के लिए सम्मान के भाव को प्रकट करता है. शांति निकेतन में पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए […]

विज्ञापन

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पीएम मोदी के बीच कई ऐसे क्षण कैमरे में कैद हुए जो राजनीतिक लड़ाई से इतर दोनों ने एक दूसरे के लिए सम्मान के भाव को प्रकट करता है.

शांति निकेतन में पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मौजूद थीं. पीएम का स्वागत करने ममता बनर्जी प्रधानमंत्री के विमान तक आ रहीं थी. मोदी विमान से उतर कर कुछ दूर तक पैदल चल चुके थे. पीएम मोदी ने देखा हैलिपैड से थोड़ी दूर पर पानी जमा है जिसमें कीचड़ है.

पीएम मोदी ने आगे बढ़कर इशारे से ममता बनर्जी को बताया कि यहां कीचड़ है. हालांकि ममता बनर्जी रूकी नहीं लेकिन रास्ता बदल लिया. आगे बढ़कर पीएम का स्वागत किया. मोदी और ममता के बीच हुई मुलाकात का यह पहला वाकया नहीं था. इसके बाद पीएम शांतिनिकेतन पहुंचे. यहां राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी औऱ पीएम मोदी मौजूद थे.
इसी दौरान गवर्नर केसरीनाथ त्रिपाठी बार- बार पीएम मोदी के आगे आ जा रहे थे, तभी सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के आगे से गवर्नर को हटाया. सीएम ममता बनर्जी के हावभाव से ऐसा लगा कि ऐसा उन्‍होंने मजाकिया अंदाज में किया हो, उनके चेहरे पर मुस्कुराहट साफ झलक रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola