ePaper

ममता बनर्जी ने आशा भोसले को बंगाल के सर्वोच्च पुरस्कार से किया सम्मानित

Updated at : 21 May 2018 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने आशा भोसले को बंगाल के सर्वोच्च पुरस्कार से किया सम्मानित

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिग्गज गायिका आशा भोसले, बंगाली सुपरस्टार प्रोसेनजीत चटर्जी और न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्यामल कुमार सेन को सोमवार को ‘बंग विभूषण’ पुरस्कार से सम्मानित किया. यह पश्चिम बंगाल का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है. शहर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शिक्षाविद गिरिजा शंकर राव, भाषाविद सुहृद कुमार भौमिक, […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिग्गज गायिका आशा भोसले, बंगाली सुपरस्टार प्रोसेनजीत चटर्जी और न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्यामल कुमार सेन को सोमवार को ‘बंग विभूषण’ पुरस्कार से सम्मानित किया. यह पश्चिम बंगाल का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है.

शहर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शिक्षाविद गिरिजा शंकर राव, भाषाविद सुहृद कुमार भौमिक, साहित्यकार समरेश मजूमदार, पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी सुब्रत भट्टाचार्य और मोहम्मद हबीब को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया. बनर्जी ने कार्यक्रम के दौरान ऐलान किया कि एक वरिष्ठ अधिकारी व्यक्तिगत रूप से दिग्गज कत्थक नर्तक पंडित बिरजू महाराज से मुलाकात करेंगे और उन्हें ‘बंग विभूषण’ से सम्मानित करेंगे. ममता ने गायिका श्री राधा बंधोपाध्याय, अरूंधति होम चौधरी और वॉयस आर्टिस्ट पार्थ घोष को ‘बंग भूषण’ से सम्मानित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola