ePaper

मेट्रो स्टेशन से चार किलो सोने के आभूषण जब्त

Updated at : 04 May 2018 2:06 AM (IST)
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशन से चार किलो सोने के आभूषण जब्त

कोलकाता : दमदम मेट्रो रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा सामान की जांच के दौरान एक व्यक्ति के पास से चार किलोग्राम सोने के आभूषण बरामद किये गये. मेट्रो के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले आनंद रस्तोगी ने बुधवार रात आठ […]

विज्ञापन
कोलकाता : दमदम मेट्रो रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा सामान की जांच के दौरान एक व्यक्ति के पास से चार किलोग्राम सोने के आभूषण बरामद किये गये. मेट्रो के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले आनंद रस्तोगी ने बुधवार रात आठ बजकर 45 मिनट पर स्टेशन में प्रवेश किया. उन्होंने बताया कि आरपीएफ की महिला कांस्टेबल ने सामान की जांच के दौरान बैग के भीतर इन आभूषणों की मौजूदगी का पता लगाया.
मेट्रो की प्रवक्ता इंद्राणी बनर्जी ने बताया कि मेट्रो और आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में 4.86 किलोग्राम सोना बैग से बरामद किया गया. व्यक्ति को कोलकाता पुलिस के हवाले कर दिया गया है. आरोपी आनंद रस्तोगी को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola