ePaper

रानीगंज में बैंक डकैती, लाखों रुपये लेकर अपराधी फरार

Updated at : 23 Feb 2018 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
रानीगंज में बैंक डकैती,  लाखों रुपये लेकर अपराधी फरार

रानीगंजःरानीगंज थाना अंतर्गत एन एस बी रोड स्तिथ केनरा बैंक में लाखों की डकैती हुई. हथियारों के साथ शुक्रवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने लाखों रुपए लूट लिये. अपराधियों ने शाखा प्रबंधक संदीप कुमार के साथ मारपीट की. घटना के बाद शाखा प्रबंधक ने बताया दोपहर 1:00 बजे छह लोग बंदूक के साथ 6 की संख्या […]

विज्ञापन

रानीगंजःरानीगंज थाना अंतर्गत एन एस बी रोड स्तिथ केनरा बैंक में लाखों की डकैती हुई. हथियारों के साथ शुक्रवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने लाखों रुपए लूट लिये. अपराधियों ने शाखा प्रबंधक संदीप कुमार के साथ मारपीट की. घटना के बाद शाखा प्रबंधक ने बताया दोपहर 1:00 बजे छह लोग बंदूक के साथ 6 की संख्या में हाथों में रिवाल्वर लिए बैंक में घूसे.

सबकी पीठ पर बैग था. सभी सीधे प्रबंधक कार्यालय पहुंचे और रिवाल्वर के बट से मारने लगे. डराकर बैंक के वाल्ट की चाबी मांगी. बैंक केवॉल्ट में रखें लगभग 24 लाख रुपये लूट चले गये. उन्हें निकलने में कोई परेशानी ना हो इसलिए उन्होंने बैंक में काम करने वाले दो कर्मचारी मनोज कुमार और फरीद सहित बैंक में मौजूद 3 ग्राहकों को कमरे में बंद कर दिया. अपराधियों के चले जाने के बाद ताला तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया.

कर्मचारी बैंक से बाहर आये और चोरी की खबर पुलिस को दी. रानीगंज थाना प्रभारी प्रोमित गांगुली के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी बैंक पहुंचे और कर्मचारियों से पूछताछ की. एडीसीपी सेंट्रल सायक कुमार तथा एसीपी सेंट्रल अजय संख चटर्जी भी मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुटे हैं. अपराधियों ने बैंक प्रबंधक सहित सभी बैंक कर्मियों तथा तीनों ग्राहक के मोबाइल छीन लिये हैं. पुलिस मोबाइल फोन का लोकेशन और बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola