बंगाल : महिला ने लगाया आरोप, दहेज नहीं दिया, तो पति ने चुरा ली किडनी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Feb 2018 5:25 AM
नयी दिल्ली : पश्चिम बंगाल की एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि दहेज न देने पर पति ने उसकी किडनी निकाल ली. रीता सरकार की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है. दो साल पहले रीता के पेट में दर्द हुआ था और […]
नयी दिल्ली : पश्चिम बंगाल की एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि दहेज न देने पर पति ने उसकी किडनी निकाल ली. रीता सरकार की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है. दो साल पहले रीता के पेट में दर्द हुआ था और तब उसके पति ने अपेंडिक्स का ऑपरेशन कराया था. इसके बाद साल 2017 में रीता के दो मेडिकल टेस्ट हुए जिसमें पता चला कि उसकी एक किडनी गायब है. रीता का कहना है कि वो पिछले कई सालों से दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा झेल रही है.
रीता ने बताया कि मेरे पति मुझे कोलकाता के एक नर्सिंग में लेकर गये थे. वहां मेडिकल स्टाफ ने मुझसे कहा कि वो सर्जरी कर अपेंडिक्स निकालेंगे. मेरे पति ने मुझसे कहा था कि मैं इस सर्जरी के बारे में किसी से न बताऊं. कुछ महीने बाद रीता की तबीयत खराब हुई तो टेस्ट होने के बाद पता चला कि किडनी गायब थी. रीता ने कहा कि हम दहेज नहीं दे पाये इसलिए उसने मेरी किडनी बेच दी. पुलिस ने बताया कि महिला के पति समेत तीन लोगों पर हत्या की कोशिश और टॉर्चर का मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










