अहमदाबाद में दो साल से रह रहे 11 घुसपैठिये बांग्लादेश जाते समय नदिया में पकड़े गये

Updated:
विज्ञापन
अहमदाबाद में दो साल से रह रहे 11 घुसपैठिये बांग्लादेश जाते समय नदिया में पकड़े गये

नदिया जिले में चार बच्चों सहित बांग्लादेश के 11 नागरिकों को पकड़ा गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें जिले के धनतला थाना क्षेत्र के बरनबेरिया निरालापाड़ा से मंगलवार को पकड़ा गया है.

विज्ञापन

नदिया. नदिया जिले में चार बच्चों सहित बांग्लादेश के 11 नागरिकों को पकड़ा गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें जिले के धनतला थाना क्षेत्र के बरनबेरिया निरालापाड़ा से मंगलवार को पकड़ा गया है. उन्होंने बताया कि ये सभी लोग बांग्लादेश के खुलना जिले के बटियाघाटा पुलिस थाना क्षेत्र के बलियाडांगा गांव के रहने वाले हैं.अधिकारी ने बताया कि उक्त सभी बांग्लादेशी दो साल पहले भारत में घुसे थे और अहमदाबाद में रह रहे थे. उन्हें तब पकड़ा गया जब वे नदिया सीमा के रास्ते बांग्लादेश वापस जाने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने बताया कि इस संबंध में धनतला पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola