ममता बनर्जी की लड़ाई में सपा पूरी तरह साथ है : अखिलेश यादव

Updated at : 02 Dec 2017 3:37 PM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी की लड़ाई में सपा पूरी तरह साथ है : अखिलेश यादव

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रिमो ममता बनर्जी की हर लड़ाई में समाजवादी पार्टी (सपा) साथ है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ सभी विपक्षी पार्टियों को एक होने का आह्वान किया है, उनके इस सुझाव का हम स्वागत करते हैं और हम उनके साथ हैं. यह बातें […]

विज्ञापन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रिमो ममता बनर्जी की हर लड़ाई में समाजवादी पार्टी (सपा) साथ है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ सभी विपक्षी पार्टियों को एक होने का आह्वान किया है, उनके इस सुझाव का हम स्वागत करते हैं और हम उनके साथ हैं. यह बातें शनिवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महाजाति सदन में पार्टी की राज्य सम्मेलन के दौरान कही.

गौरतलब है कि शनिवार को सपा की ओर से प्रदेश की नयी कार्यकारिणी समिति के गठन पर चर्चा की गयी. उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ने वालों का सपा साथ देगी. उन्होंने केंद्र सरकार के नोटबंदी व बिना तैयारी के जीएसटी लागू करने के फैसले पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नोटबंदी ने आम जनता की कमर तोड़ दी और उसके बाद जब बिना तैयारी के जीएसटी लागू किया गया तो यह व्यवसायियों के लिए नुकसान देह साबित हुआ.

वहीं, गुजरात में होनेवाले विस चुनाव के संबंध में श्री यादव ने कहा कि वह चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जायेंगे. लोगों को भाजपा के झूठे प्रचार अभियान के प्रति सतर्क करना है. साथ ही उन्होंने आनेवाले लोकसभा चुनाव में सपा की महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने का दावा किया. उन्होंने कहा कि यूपी बड़ा क्षेत्र है. जहां 80 लोकसभा सीट हैं. असली ताकत गरीब किसानों और गांवों में है.

भाजपा सरकार का अगर तीन साल का आकलन करें, तो यह सामने आयेगा कि आखिरकार उन्होंने गरीबों के लिए क्या किया. पिछले तीन वर्षों में गरीब और भी गरीब हुआ है. नोटबंदी व जीएसटी की वजह से रोजगार छीना, देश की अर्थव्यवस्था को ध्वस्त कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola