मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शाहरूख खान को दी जन्मदिन की बधाई

Updated:
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शाहरूख खान को दी जन्मदिन की बधाई

कोलकाता : बॉलीवुड के बादशाह दो नवंबर को 52 वर्ष के हो गये. इस अवसर पर मुंबई स्थित उनके घर मन्नत के बाहर उन्हें बधाई देने वालों की सवेरे से ही भीड़ लगी हुई थी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल के ब्रांड अंबेसडर को जन्मदिन की बधाई दी है. बुधवार देर रात गये ट्वीट करते […]

विज्ञापन

कोलकाता : बॉलीवुड के बादशाह दो नवंबर को 52 वर्ष के हो गये. इस अवसर पर मुंबई स्थित उनके घर मन्नत के बाहर उन्हें बधाई देने वालों की सवेरे से ही भीड़ लगी हुई थी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल के ब्रांड अंबेसडर को जन्मदिन की बधाई दी है. बुधवार देर रात गये ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शाहरूख खान आपको जन्मदिन मुबारक हो. भविष्य में आप के बेहतर स्वास्थ्य एवं खुशी की कामना करती हूं.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री इन दिनों मुंबई में ही मौजूद हैं. उनके शुक्रवार को कोलकाता लौटने की संभावना है. मुख्यमंत्री के मुंबई के इस सफर को देखते हुए शाहरुख ने स्वयं फोन कर ममता बनर्जी को अपने जन्मदिन की पार्टी में आने का न्यौता दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola