ePaper

OMG : चलती ट्रेन में बीमार होकर गिरा ईएमयू पैसेंजर का ड्राइवर, बाल बाल बचे यात्री

Updated at : 02 Oct 2017 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
OMG : चलती ट्रेन में बीमार होकर गिरा ईएमयू पैसेंजर का ड्राइवर, बाल बाल बचे यात्री

कोलकाता : पूर्वी बर्द्धमान जिले के दैहात स्टेशन के पास एक चलती हुई ईएमयू लोकल ट्रेन के ड्राइवर के अचानक बीमार होने के बाद ट्रेन के यात्री बाल बाल बच गये. पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता आर एन महापात्र ने कहा कि जब मोटरमैन को तबियत सही नहीं लगी तो उसने ट्रेन को तत्काल रोक दिया […]

विज्ञापन

कोलकाता : पूर्वी बर्द्धमान जिले के दैहात स्टेशन के पास एक चलती हुई ईएमयू लोकल ट्रेन के ड्राइवर के अचानक बीमार होने के बाद ट्रेन के यात्री बाल बाल बच गये. पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता आर एन महापात्र ने कहा कि जब मोटरमैन को तबियत सही नहीं लगी तो उसने ट्रेन को तत्काल रोक दिया जिससे यात्री बच गये. उन्होंने कहा, ‘ड्राइवर को बेचैनी हुई और वह अपने केबिन में गिर गया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आयी और वह अचेत हो गया.

प्रवक्ता ने बताया, ‘हावड़ा-कटवा लोकल के चालक आई हलधर को जब तबियत सही नहीं लगी तो उसने सुबह 11:12 बजे के आसपास दैहात स्टेशन निकलते ही ट्रेन रोक दी. ट्रेन के गार्ड और कुछ यात्रियों की मदद से ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया. महापात्र ने बताया कि बाद में ट्रेन नये ड्राइवर और गार्ड के साथ आगे रवाना हुई. घटना की वजह से दो ईएमयू लोकल ट्रेनें देरी से चलीं. घटना के मामले में जांच शुरु कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola