कोलकाता : दुर्गा पूजा में शेफ की भूमिका में नजर आयेंगी रेड लाइट इलाके सोनागाछी की यौनकर्मी
Updated at : 04 Sep 2017 12:27 PM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : एशिया के सबसे बड़े रेड लाइट इलाके सोनागाछी की यौनकर्मी इस दुर्गा पूजा में पश्चिम बंगाल मत्स्यपालन विभाग के फूड पवेलियनों में शेफ की भूमिका निभाती नजर आयेंगी. राज्य के यौनकर्मियों के विकास और उत्थान के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन दरबार महिला समन्वय समिति और राज्य मत्स्यपालन विकास निगम के […]
विज्ञापन
कोलकाता : एशिया के सबसे बड़े रेड लाइट इलाके सोनागाछी की यौनकर्मी इस दुर्गा पूजा में पश्चिम बंगाल मत्स्यपालन विभाग के फूड पवेलियनों में शेफ की भूमिका निभाती नजर आयेंगी. राज्य के यौनकर्मियों के विकास और उत्थान के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन दरबार महिला समन्वय समिति और राज्य मत्स्यपालन विकास निगम के बीच इस परियोजना को लेकर बातचीत चल रही है जिसमें मत्स्यपालन विभाग यौनकर्मियों को प्रशिक्षण देगा. डीएमएससी के साथ 1,30,000 से अधिक यौनकर्मी पंजीकृत हैं.
एसएफडीसी के प्रबंधन निदेशक सौम्यजीत दास ने बताया कि हम उन्हें पाक कला से लेकर मत्स्य प्रसंस्करण तक का प्रशिक्षण देंगे. पूजा के दौरान हमारे फूड पवेलियनों के लिए वे भोजन पकायेंगी. दरबार से एक अधिकारी समरजीत जाना ने कहा कि यौनकर्मियों का प्रशिक्षण सोमवार से शुरू होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




