BENGAL : 10 सितंबर को महानगर आयेंगे अमित शाह, 12 सितंबर तक बंगाल में रहेंगे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर 10 सितंबर को कोलकाता आयेंगे. यह जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने दी. उन्होंने बताया कि श्री शाह 12 सितंबर तक बंगाल में रहेंगे. वह पूरा वक्त पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बितायेंगे. साथ ही पार्टी को बंगाल में मजबूत करने का मंत्र देंगे. […]
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर 10 सितंबर को कोलकाता आयेंगे. यह जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने दी. उन्होंने बताया कि श्री शाह 12 सितंबर तक बंगाल में रहेंगे. वह पूरा वक्त पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बितायेंगे. साथ ही पार्टी को बंगाल में मजबूत करने का मंत्र देंगे.
उल्लेखनीय है कि श्री शाह के इस दौरे को बंगाल के पंचायत चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है. हाल में हुए निकाय चुनाव में भाजपा बड़ी सफलता नहीं मिली, लेकिन जिस तरह वह मुख्य विपक्षी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आयी है, उससे भाजपा में एक उम्मीद जगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










