आज से बुधवार तक कोलकाता सहित कई जिलों में बारिश की संभावना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 May 2024 1:34 AM
सोमवार से बुधवार तक कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने का पुर्वानुमान है. इसे लेकर अलीपुर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
कोलकाता. सोमवार से बुधवार तक कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने का पुर्वानुमान है. इसे लेकर अलीपुर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के तटवर्ती इलाके व पासवर्ती अंचल में बने चक्रवात के कारण बारिश होने के आसार हैं. सोमवार को बारिश के साथ 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवा भी चलेगी. इस दौरान वज्रपात की संभावना भी जतायी गयी है. मौसम विभाग ने पेड़ व खुले मैदान में इस दौरान नहीं रहने की सलाह दी है. वज्रपात बड़े पैमाने पर हो सकता है. दक्षिण बंगाल के साथ उत्तर बंगाल के जिलों में भी बारिश की संभावना जतायी गयी है. निम्न दबाव से बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात पर भी मौसम विभाग नजर रख रहा है. रविवार को ही माॅनसून ने अंडमान में प्रवेश किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










