लावारिस बैग से मानव खोपड़ी व हड्डियां बरामद

पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि ये हड्डियां मेडिकल की पढ़ाई में इस्तेमाल के लिए लायी गयी होंगी, जिसे किसी ने यहां फेंक दिया होगा.
कोलकाता. बागुइहाटी थाना अंतर्गत जर्दाबागान इलाके में स्थित एक परित्यक्त आवास के पास पड़े एक बैग से मानव खोपड़ी और हड्डियां बरामद की गयीं. सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने वहां लावारिस बैग देख पुलिस को खबर दी थी. पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि ये हड्डियां मेडिकल की पढ़ाई में इस्तेमाल के लिए लायी गयी होंगी, जिसे किसी ने यहां फेंक दिया होगा. बहरहाल मामले की जांच की जा रही है. खोपड़ी और हड्डियों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जायेगा. बता दें कि हाल ही में बांग्लादेश के सांसद की कोलकाता में हत्या कर दी गयी थी. उनके शव के 80 टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर फेंके गये थे. बागुइहाटी पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं बरामद खोपड़ी व हड्डियों का संबंध सांसद हत्याकांड से तो नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




