खून से लथपथ मिली गृहिणी की लाश, गोद में थी एक बच्ची

मृतक महिला की पहचान सबीना बेगम (27) के रूप में हुई है.
हुगली. आरामबाग नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 के एनायतपल्ली में एक घर में गृहिणी का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी. उस रक्तरंजित शव की गोद में एक नन्ही बच्ची भी थी. घटनास्थल पर आरामबाग थाना के आइसी राकेश सिंह पहुंचे और शव को बरामद कर आरामबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया, बच्ची को इलाज के लिए भेजा गया है. पुलिस जांच कर रही है कि यह हत्या है या किसी और कारण से मृत्यु हुई है. मृतक महिला की पहचान सबीना बेगम (27) के रूप में हुई है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सबीना बेगम खानकुल के कछड़ा चौमाथा इलाके के माईनान गांव के निवासी सादेक अली खान की बेटी है. उसकी शादी 12 साल पहले पश्चिम मेदिनीपुर जिले के जोतकानुरामगढ़ में हुई थी, लेकिन पारिवारिक अशांति के कारण तलाक हो गया था. तब से वह आरामबाग में किराये के मकान में रह रही थी. एक रिश्तेदार ने बताया कि सबीना ने यहां एक आदमी से शादी भी की थी. रविवार सुबह से उनके घर का मुख्य दरवाजा बंद था, लेकिन इलाके के लोगों ने दरवाजे के बाहर खून देखा तो घबरा गये और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दरवाजा खोला तो गृहिणी सबीना लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़ी थी और उसकी गोद में एक बच्ची जिंदा थी. इस घटना की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सबीना की मौत के पीछे क्या रहस्य है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




