व्यवसायी की जेब से 50 हजार रुपये गायब करने के आरोप में चार गिरफ्तार

Updated at : 05 Apr 2024 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी की जेब से 50 हजार रुपये गायब करने के आरोप में चार गिरफ्तार

बड़ाबाजार थाना क्षेत्र में स्थित रवींद्र सरणी में कपड़ा व्यवसायी के जेब से 50 हजार रुपये गायब करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बड़ाबाजार : गोद में बच्चा लेकर भीख मांगने की आड़ में महिलाएं करती हैं पॉकेटमारी

मुर्शिदाबाद से कपड़ा खरीदने के लिए नकदी लेकर बड़ाबाजार आया था व्यवसायी

कोलकाता. मध्य कोलकाता के बड़ाबाजार थाना क्षेत्र में स्थित रवींद्र सरणी में कपड़ा व्यवसायी के जेब से 50 हजार रुपये गायब करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो महिलाएं शामिल हैं. गिरफ्तार आरोपियों के नाम सजना चौधरी, शिवानी, वासुदेव कुंडू और शेख शरीफ हैं. सजना और शिवानी हावड़ा के टिकियापाड़ा एवं वासुदेव और शरीफ टेंगरा व मानिकतला के रहनेवाले हैं. गुरुवार को चारों को अदालत में पेश करने पर इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर मुर्शिदाबाद के जालंगी के कपड़ा व्यवसायी शरीफुल हक कपड़ा खरीदने के लिए बड़ाबाजार आया हुआ था. आरोप है कि कपड़ा खरीदने के दौरान नाखुदा मस्जिद के निकट रवींद्र सरणी में गोद में बच्चे ली हुई दो महिलाओं ने उसका रास्ता रोक लिया. दोनों महिलाएं उसके पास से कुछ रुपये मदद स्वरूप मांगने लगीं. इस बीच कपड़ा व्यवसायी कुछ समझ पाता तब तक एक महिला ने उसका पैर पकड़ लिया और दूसरी महिला ने उसके पॉकेट से 50 हजार रुपये निकाल लिये. इसके बाद ही दोनों महिलाएं वहां से भाग गयीं, तभी पीड़ित कपड़ा व्यवसायी को रुपये चोरी होने का अहसास हुआ. उसने बड़ाबाजार थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों की मदद से चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में दो पुरुष हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola