आरोपियों से पूछताछ के बाद आग्नेयास्त्र बरामद किये गये

कोर्ट से दोनों आरोपियों को पांच दिनों की रिमांड में लेकर पुलिस ने पूछताछ की.
बीरभूम. जिले के दुबराजपुर थाने की पुलिस ने रिमांड में दो आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके ठिकानों से अवैध आग्नेयास्त्र जब्त किये. बताया गया है कि उक्त थाना क्षेत्र के पदुमा इलाके से गत शुक्रवार को डकैती के इरादे से जुटे दो बदमाशों को एक देसी तमंचा व नौ राउंड गोली के साथ गिरफ्तार किया था. उनके नाम निखिल बागदी व शेख यासीन उर्फ डालू बताये गये हैं. कोर्ट से दोनों आरोपियों को पांच दिनों की रिमांड में लेकर पुलिस ने पूछताछ की. उसके बाद आरोपियों के बताये ठिकाने से पुलिस ने फिर एक पाइप गन, एक पिस्तौल व दो राउंड गोली बरामद किये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




