ePaper

चुनाव आयोग ने जारी की संवेदनशील बूथों की सूची

Updated at : 17 Apr 2024 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने जारी की संवेदनशील बूथों की सूची

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के मतदान से पहले राज्य के संवेदनशील बूथों की सूची जारी कर दी.

विज्ञापन

कोलकाता. चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के मतदान से पहले राज्य के संवेदनशील बूथों की सूची जारी कर दी. उत्तर बंगाल में कुल 1862 संवेदनशील बूथों की सूची राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय द्वारा प्रकाशित की गयी है. आयोग ने बताया कि 19 अप्रैल को तीन लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे. कूचबिहार में 196, अलीपुरदुआर में 159 और जलपाईगुड़ी में 391 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है. वहीं, 26 अप्रैल को दूसरे चरण में राज्य की तीन लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होगा. दार्जिलिंग में 400, रायगंज में 408 और बालुरघाट में 308 बूथ संवेदनशील चिह्नित किये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola