सीमांत इलाके से आठ बांग्लादेशी गिरफ्तार

उत्तर 24 परगना के स्वरूपनगर के भारत-बांग्लादेश सीमांत इलाके से महिला-पुरुष समेत आठ बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया.
बशीरहाट. उत्तर 24 परगना के स्वरूपनगर के भारत-बांग्लादेश सीमांत इलाके से महिला-पुरुष समेत आठ बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया. घुसपैठ के आरोप में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से दबोचा है. घुसपैठ कर बांग्लादेश जाने के पहले ही स्वरूपनगर थाने की पुलिस ने हाजरा बेगम और ईमाम हुसैन को गिरफ्तार किया. वहीं, बीएसएफ के 143 नंबर बटालियन ने बिथारी और हाकीमपुर सीमांत से बांग्लादेश से भारत में प्रवेश के दौरान छह लोगों को दबोचा और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया. उनके नाम सुरजीत दास, सबिता रानी दास, ईशा रानी दास, सुमन विश्वास, जगन्नाथ मंडल और कृतिवास मंडल है.
गिरफ्तार सभी बांग्लादेश के रहनेवाले हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










