रांची से लौट रही दुर्गापुर वासी महिला की सड़क हादसे में मौत

कथित तौर पर एंबुलेंस चालक का उसके वाहन से नियंत्रण खो देने के चलते ही मैथन स्थित समेकित चेक पोस्ट के कोलकाता लेन में यह हादसा हुआ.
मैथन. झारखंड से पश्चिम बंगाल जा रही एक एंबुलेंस (डब्ल्यू बी 39 सी 4111) के दुर्घटनाग्रस्त होने से बुरी तरह घायल हुई एक महिला की मौत हो गयी. कथित तौर पर एंबुलेंस चालक का उसके वाहन से नियंत्रण खो देने के चलते ही मैथन स्थित समेकित चेक पोस्ट के कोलकाता लेन में यह हादसा हुआ. एंबुलेंस सामने खड़े एक ट्रक से जाकर टकरा गया. टक्कर इतना जोरदार था कि एंबुलेंस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. एंबुलेंस ड्राइवर एवं सामने बैठी काकुली दास उर्फ रूबी दास (लगभग45 वर्ष) नामक एक महिला बुरी तरह घायल हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर मैथन पुलिस ने पहुंच कर दोनों घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और इलाज के लिए इन्हें धनबाद भेज दिया. इलाज के क्रम में घायल महिला की मृत्यु हो गयी. इस संबंध मे मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन ने बताया कि महिला दुर्गापुर की रहने वाली थी. वे लोग रांची से दुर्गापुर जा रहे थे. प्राथमिक अनुमान है कि ड्राइवर का एंबुलेंस से नियंत्रण खत्म हो जाने के कारण हादसा हुआ होगा. पुलिस एंबुलेंस एवं ट्रक को खींच कर मैथन ओपी ले गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




