न्यायपालिका विरोधी टिप्पणियों को लेकर अभिषेक बनर्जी के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका
Updated at : 29 Apr 2024 7:20 PM (IST)
विज्ञापन

कांग्रेस छोड़ने के बाद हाल ही में भाजपा में शामिल वकील कौस्तभ बागची ने सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर ‘न्यायपालिका विरोधी’ टिप्पणियों के लिए तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
विज्ञापन
कोलकाता.
कांग्रेस छोड़ने के बाद हाल ही में भाजपा में शामिल वकील कौस्तभ बागची ने सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर ‘न्यायपालिका विरोधी’ टिप्पणियों के लिए तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. हालांकि, मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम और न्यायमूर्ति हिरण्मय बागची ने वकील श्री बागची को सलाह दी कि मामले में एक अलग याचिका दायर करने के बजाय उन्हें माकपा के राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ वकील विकास रंजन भट्टाचार्य द्वारा दायर इसी तरह की याचिका के आधार पर अदालत में पहले से ही दर्ज मामले में एक पक्ष बनना चाहिये.रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के नेता अशोक घोष ने पहले ही मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर न्यायपालिका विरोधी टिप्पणियों के लिए अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पिछले हफ्ते, अभिषेक बनर्जी ने 2016 में पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) द्वारा शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर की गयी 25,753 नियुक्तियों को रद्द करने वाले उच्च न्यायालय के हालिया आदेश का जिक्र करते हुए टिप्पणी की थी. परोक्ष रूप से तमलुक लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गांगुली का जिक्र करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि जो न्यायाधीश पहले स्कूल की नौकरी के मामलों की सुनवाई कर रहे थे, वे अब भाजपा के उम्मीदवार हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि वह काफी समय से भाजपा के संपर्क में थे. अब चूंकि वह न्यायाधीश भाजपा में शामिल हो गये हैं, इसलिए कलकत्ता उच्च न्यायालय को बंद कर देना चाहिये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




