Lok Sabha Election 2024 : आज उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है कांग्रेस

Edited by Shinki Singh
Updated:
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : शनिवार की रात माकपा नेताओं की कांग्रेस लीडर्स के साथ वर्चुअल बैठक हुई. कुछ सीटों पर पेंच फंस सकता है. हालांकि बातचीत कर इसे सुलझाने का दावा भी किया जा रहा है. वाममोर्चा ने 16 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

विज्ञापन

कांग्रेस सोमवार को राज्य में अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है. कांग्रेस (Congress) सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 10 से 12 सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा की जा सकती है. बताया गया है कि बहरमपुर से अधीर चौधरी उम्मीदवार हो सकते हैं. वहीं, पुरुलिया से नेपाल महतो चुनाव लड़ सकते हैं. इसके अलावा प्रदीप भट्टाचार्य को कोलकाता उत्तर से उम्मीदवार बनाये जाने की चर्चा है. साथ ही मालदा दक्षिण से ईशा खान चौधरी को उम्मीदवार बनाया जा सकता है.

10 से 12 सीटों पर पार्टी उतार सकती है प्रत्याशी

सूत्रों के मुताबिक, यदि दीपा दासमुंशी चुनाव लड़ने को तैयार होती हैं, तो उन्हें रायगंज से उम्मीदवार बनाया जा सकता है. दार्जिलिंग से विनय तमांग उम्मीदवार हो सकते हैं. मालदा उत्तर से आलम मुश्ताक चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात माकपा नेताओं की कांग्रेस लीडर्स के साथ वर्चुअल बैठक हुई. कुछ सीटों पर पेंच फंस सकता है. हालांकि बातचीत कर इसे सुलझाने का दावा भी किया जा रहा है. वाममोर्चा ने 16 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी सर पर बैंडेज लगी स्थिति में पहुंची गार्डेनरीच, जानें क्या कहा सीएम ने..

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola