बस व ट्रक में टक्कर, 15 यात्री घायल

बस के साथ ट्रक की टक्कर होने से 15 यात्री घायल हो गये. गुरुवार दोपहर जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर शहर के अंडर बाईपास के समक्ष यह दुर्घटना हुई.
प्रतिनिधि, पुरुलिया.
बस के साथ ट्रक की टक्कर होने से 15 यात्री घायल हो गये. गुरुवार दोपहर जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर शहर के अंडर बाईपास के समक्ष यह दुर्घटना हुई. पुलिस तथा स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दिन दोपहर को एक बस पुरुलिया से बलरामपुर से होकर बड़ाबाजार की ओर जा रही थी. इसी दौरान पुरुलिया के ओर से तेज गति से आ रही एक ट्रक सीधे बस के बीचो-बीच टकरा गयी.
इस दौरान बस के अधिकांश यात्री घायल हो गये. इनमें से 15 लोगों को तुरंत बांसगढ़ ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उनकी हालत नाजुक होने के कारण उन्हें पुरुलिया देवेन महतो गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया. घायलों में सात महिलाएं छह पुरुष तथा बच्चे शामिल हैं. हालांकि डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बतायी है. घटना के बाद पुलिस ने ट्रक तथा उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










