कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF जवान ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

Published by : Sameer Oraon Updated At : 28 Mar 2024 10:34 AM

विज्ञापन

बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल कोलकाता एयरपोर्ट के गेट नंबर 5 के सामने एक जवान ने की खुदकुशी कर ली है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है.

विज्ञापन

कोलकाता एयरपोर्ट में गुरुवार सुबह बड़ी घटना घटी है. दरअसल एक CISF के जवान ने गेट नंबर 5 के सामने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. इस वजह से इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना के बाद जवान को अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने खुदकुशी क्यों की.

Also Read: ब्राउन शुगर कोलकाता व जमशेदपुर से आता है रांची, ड्रग पैडलर बेचते हैं खुलेआम, तीन महीने में 200 से अधिक युवा पहुंचे रिनपास

सीआईएसएफ जवान ने सर्विस राइफल से मारी गोली

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीआईएसएफ का जवान ड्यूटी पर तैनात था. अचानक उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. गोली की आवाज सुनकर सीआईएसएफ के दूसरे साथी दौड़ पड़े. जहां उन्होंने देखा कि वह खून से लथपथ होकर गिरा पड़ा है. आनन फानन में उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

तेलंगना का रहने वाला था जवान

जानकारी के मुताबिक मृत जवान तेलंगना का रहने वाला था. उनकी पहचान सी विनोद के रूप में हुई है. जांच में यह भी पता चला है कि उन्होंने अपनी गर्दन में खुद को गोली मारी. घटना के बाद एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गयी. वहीं सीआइएसएफ के सीनियर अधिकारी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस के वरीय अधिकारियों का कहना है कि जवान ने आत्महत्या क्यों की इसकी कोई ठोस वजह सामने नहीं आयी है. लेकिन हमलोग इसकी तहकीकात में जुटे हुए हैं.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola