चुंचुड़ा के हॉकर की कालना में गोली मार कर हत्या
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jul 2024 2:06 AM
चुड़ा के रहने वाले एक हॉकर की पूर्व बर्दवान जिले के कालना स्टेशन परिसर में गोली मार कर हत्या कर दी गयी.
प्रतिनिधि, हुगली
चुंचुड़ा के रहने वाले एक हॉकर की पूर्व बर्दवान जिले के कालना स्टेशन परिसर में गोली मार कर हत्या कर दी गयी. रात के अंधेरे में हुई इस शूटआउट की घटना से इलाके में सनसनी है. मृतक का नाम राजा बताया गया है. घटना सोमवार रात की है, जब राजा एक दुकान में बैठकर खाना खा रहा था. जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने बहुत करीब से उस पर कई राउंड गोलियां चलायीं. उनमें से एक गोली लगने से मौके पर ही राजा की मौत हो गयी. सूत्रों के मुताबिक, राजा कई महीनों से चुंचुड़ा से कालना स्टेशन परिसर में हॉकरी कर रहा था.
बताया जाता है कि सोमवार रात करीब 10 बजे, राजा कालना स्टेशन से सटे न्यू मधुबन इलाके में स्थित स्वप्न माजी की दुकान में बैठ कर खाना खा रहा था. तभी कुछ बदमाश बाइक पर आये और करीब से उस पर कई राउंड फायरिंग की. मौके पर ही राजा की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही कालना थाने की पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची. पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.
वहीं, राजा की हत्या से पूरे इलाके में दहशत व शोक है. स्थानीय लोगों का कहना है कि राजा पिछले कुछ महीनों से स्टेशन परिसर में हॉकरी कर रहा था और किसी से उनकी दुश्मनी भी नहीं थी. राजा का परिवार शोक में डूबा हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










