ट्रांसफार्मर में आग लगने से अफरातफरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

रामधानी मोड़ स्थित ट्रांसफॉर्मर में शुक्रवार की दोपहर भयावह आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गयी.
विज्ञापन
आसनसोल.
रामधानी मोड़ स्थित ट्रांसफॉर्मर में शुक्रवार की दोपहर भयावह आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गयी. स्थानीय पार्षद तथा बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी बंटी ने बताया कि रामधानी मोड़ में एक ट्रांसफॉर्मर में आग लग गयी थी. प्रशासन तथा दमकल विभाग की तत्परता से आग को बुझाया जा चुका है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. गौरतलब है कि गरमी के कारण इन दिनों लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है. सुबह से पारा 40 डिग्री के उपर चढ़ा हुआ था. मौसम विभाग ने गरमी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. इस घटना में चार ट्रांसफार्मर के एक साथ आसपास की कई दुकानों में आग लग गयी. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित किया. इसी रास्ते से रामनवमी की शोभायात्रा आनेवाली थी. इसके पहले आग लगने से यहां आवागमन ठप हो गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










