कोलकाता समेत कई जिलों में आंधी-बारिश के आसार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jun 2024 12:51 AM
दक्षिण बंगाल के साथ उत्तर बंगाल के जिलों में भी रविवार तक बारिश होने की संभावना है.
कोलकाता. दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में रविवार तक आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. महानगर समेत दक्षिण बंगाल के जिलों में गरज के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं. दक्षिण बंगाल के साथ उत्तर बंगाल के जिलों में भी रविवार तक बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, अलीपुरदुआर, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि अगले दो दिनों तक पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. तीन दिनों में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है. इस बीच, सोमवार को महानगर का न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है. अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










