WB News : महिलाओं के खिलाफ कथित अपराधों की जांच के लिए संदेशखाली पहुंची सीबीआई टीम
Published by : Shinki Singh Updated At : 20 Apr 2024 6:39 PM
CBI
WB News : कलकत्ता उच्च न्यायालय ने संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ अपराध और जमीन हड़पने के आरोपों की पिछले सप्ताह सीबीआई से जांच कराने का आदेश दिया था. संदेशखाली में इन मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन हुए थे.
WB News : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की 10 सदस्यीय टीम महिलाओं के खिलाफ कथित अपराधों और जमीन हड़पने के आरोपों की जांच के लिए शनिवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली (Sandeshkhali) पहुंची. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.उन्होंने कहा कि सीबीआई के दल में शामिल कुछ सदस्य संदेशखाली के सुंदरीखालि इलाके में पीड़ितों के घर पहुंचे और उनसे व्यक्तिगत रूप से बात की, उनके आरोपों का दस्तावेजीकरण किया. अधिकारी ने कहा कि सीबीआई दल का दूसरा हिस्सा संदेशखाली थाने पहुंचा और जांच के संबंध में स्थानीय पुलिसकर्मियों से बात की.
आरोपों की पिछले सप्ताह सीबीआई से जांच कराने का आदेश दिया
महिलाओं के खिलाफ अपराध और जमीन हड़पने के संबंध में ग्रामीणों से बात करने के लिए संदेशखाली में हैं. हम उनके आरोपों को लिख रहे हैं. कलकत्ता उच्च न्यायालय ने संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ अपराध और जमीन हड़पने के आरोपों की पिछले सप्ताह सीबीआई से जांच कराने का आदेश दिया था. संदेशखाली में इन मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन हुए थे.अदालत ने सीबीआई को आरोपों की जांच करने और एक व्यापक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.पांच जनवरी को कथित राशन वितरण घोटाला मामले में तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख के परिसर की तलाशी के लिए संदेशखाली पहुंचे है.प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर भीड़ ने हमला कर दिया था.
5 जनवरी को संदेशखाली में ईडी पर हुआ था हमला
गौरतलब है कि इसके पहले गत पांच जनवरी को इसी संदेशखाली में ईडी की टीम को तलाशी अभियान चलाते समय बड़ी संख्या में अज्ञात लोगों के हमले का सामना करना पड़ा था. ऐसे लोगों के हमले में ईडी अधिकारियों को बुरी तरह से चोट लगी थी. एक अधिकारी का सिर भी फट गया था. अब करीब दो महीने बीतने के बाद सीबीआई की टीम शेख शाहजहां के ठिकाने में पहुंची. बताया जा रहा है कि वहां दौरे के दौरान कई अहम जानकारियां हासिल की है. जल्द इन जानकारी पर आरोपी शेख शाहजहां से विभिन्न सवाल पूछे जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










