Bratya Basu News: पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पर हमला, कार का शीशा तोड़ा, छात्रों ने दो घंटे तक घेर कर रखा

Updated:
विज्ञापन
West Bengal Education Minister

West Bengal Education Minister

Bratya Basu News: पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पर हमला किया गया है. उनकी कार के शीशे तोड़ दिए गए. छात्र संगठनों ने उन्हें करीब दो घंटे तक घेरे रखा.

विज्ञापन

Bratya Basu News: पश्चिम बंगाल के फेमस जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव तत्काल कराने की मांग को लेकर जोरदार हंगामा हुआ. जब शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु जादवपुर यूनिवर्सिटी में वेस्ट बंगाल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी प्रोफेसर एसोसिएशन (बेवकुपा) की वार्षिक आम बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे तो उन्हें छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ा. माकपा समर्थित छात्र यूनियन एसएफआइ के सदस्यों ने कथित रूप से बसु की कार का घेराव किया और वाहन में तोड़फोड़ की.

शिक्षा मंत्री को छात्रों ने दो घंटे तक घेरे रखा

छात्रों ने जब विरोध करना शुरू किया, तो शिक्षा मंत्री कार से बाहर निकले और छात्रों से बात करने की कोशिश की. लेकिन उनके सामने भी छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा. छात्र यूनियन नेताओं ने शिक्षा मंत्री को करीब दो घंटे तक घेर कर रखा. एसएफआइ समर्थकों ने ‘चोर-चोर’ और ‘वापस जाओ’ के नारे लगाये गये. बाद में, मंत्री की कार और उनके साथ मौजूद दो पायलट कारों में तोड़फोड़ की गयी. कार का ‘लुकिंग ग्लास’ भी टूट गया. यहां तक आरोप है कि शिक्षा मंत्री की कार के टायरों की हवा निकाल दी गयी.

West Bengal Education Minister attacked
West bengal education minister attacked

शिक्षा मंत्री की बिगड़ी तबीयत

कार की विंडस्क्रीन टूटने और घेराव के कारण शिक्षा मंत्री बसु की तबीयत बिगड़ गयी. उन्हें तुरंत एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की. फिलहाल उनकी शारीरिक स्थिति ठीक है. आरोप है कि इस दौरान उत्तर बंगाल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति ओम प्रकाश मिश्रा पर भी एसएफआइ समर्थकों ने हमला किया.

छात्र संगठनों का आरोप शिक्षा मंत्री की कार से कई छात्र घायल

वामपंथी छात्र संगठनों ने शिक्षा मंत्री पर आंदोलन कर रहे छात्रों को कुचलने का आरोप लगाया. छात्र यूनियन का कहना है कि शिक्षा मंत्री की गाड़ी ने कई छात्रों को कुचला है, जिससे कई छात्र घायल हुए है. उनका आरोप है कि मंत्री की गाड़ी एक छात्र के ऊपर से चढ़ा दी गयी. इसके विरोध में सोमवार को छात्र हड़ताल का आह्वान किया गया है. छात्र संगठन की ओर से जादवपुर विश्वविद्यालय में चुनाव कराने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा था.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया

क्या कहना है शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु का

शिक्षा मंत्री ने कहा, “माकपा के छात्र यूनियन के विरोध प्रदर्शन से साफ नजर आया है कि एसएफआइ का असली रूप अलोकतांत्रिक और अनियंत्रित है. इन लोगों ने शिक्षण समुदाय के खिलाफ नारे लगाये. मंत्री ने कहा कि यहां का वामपंथ सोवियत संघ द्वारा संचालित वामपंथ नहीं है. यह वास्तव में लैटिन अमेरिकी वामपंथ है. ब्रात्य बसु ने कहा कि जादवपुर में पहले भी विरोध प्रदर्शन हुए हैं, लेकिन इस तरह नहीं. सिर्फ ध्यान आकर्षित करने के लिए एसएफआइ छात्र अशांति कर रहे हैं. मंत्री ने कहा कि उनकी कार पर ईंट फेंकी गयी और उन पर हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गये.”

ब्रात्य बसु से मिलने पहुंचे कुणाल घोष

तृणमूल नेता कुणाल घोष शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु से मिलने एसएसकेएम परिसर पहुंचे. उन्होंने कहा कि किसी को भी हमारे धैर्य और सहनशीलता को कमजोरी समझने की भूल नहीं करनी चाहिए. हम ममता बनर्जी की पार्टी हैं. हमलावरों को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जायेगा.

एसएफआइ नेता ने क्या कहा

एसएफआइ नेता कौशिकी भट्टाचार्य ने कहा कि छात्र सिर्फ शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु से चर्चा करना चाहते थे, उनकी एक मात्र मांग यही है कि छात्र संघ चुनाव जल्द से जल्द कराए जाएं. हमने कोई हिंसा का सहारा नहीं लिया. यह तृणमूल के बाहरी लोग थे, जिन्होंने परिसर में अपने कुछ समर्थकों के साथ मिलकर हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया और हमारे खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा मंत्री बसु की कार के जाने के बाद कुल लोगों ने वेबकुपा के बैनर फाड़े, तृणमूल शिक्षक विंग सेल के कमरे में भी तोड़फोड़ की.

जेयू के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

घटना के बाद जेयू कैंपस के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात करने के साथ पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गयी. वहां भारी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है और वहां प्रत्येक आने-जाने वाली की निगरानी की जा रही है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola